फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बीच भी केलांग-लेह मार्ग खुला

Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फंसे लोगों के साथ किसानों की सब्जियां भेजी जा रही लेह
विज्ञापन

कई लोग लेह के रास्ते जोजिला पास होकर निकल रहे घाटी से बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में खराब मौसम और बर्फबारी के बावजूद केलांग-लेह सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है।
बारालाचा, लाचुंगला और तंगलंगला जैसे ऊंचे दर्रों में बुधवार को भी बर्फबारी हुई लेकिन ट्रैफिक को रोका नहीं गया। प्रशासन ने यात्रियों से एहतियात बरतने की अपील की है। मनाली-चंडीगढ़ मार्ग अवरुद्ध होने के चलते लाहौल में फंसे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। कई यात्री लेह के रास्ते जोजिला पास होकर श्रीनगर-पठानकोट मार्ग से बाहर निकल रहे हैं। कुछ लोग लेह से हवाई जहाज से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि घाटी में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घाटी में फंसी किसानों की सब्जी ब्रोकली, आइसबर्ग और सजावटी लिलियम फूलों को सड़क मार्ग से लेह एयरपोर्ट पहुंचाया जा रहा है। यहां से इन्हें एयर कार्गो के माध्यम से दिल्ली भेजा जा रहा है। यह कदम किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए उठाया गया है। हिमाचल-लद्दाख सीमा पर स्थित सरचू पुलिस चौकी के प्रभारी कैलाश ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद केलांग-लेह मार्ग खुला है। पुलिस टीम लगातार यातायात की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से जहां पर्यटकों को राहत मिली है। किसानों की उपज भी मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें