फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग दमकल उपकेंद्र को मिलेगा पांच मंजिला भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित दमकल उपकेंद्र को जल्द ही भवन मिलेगा। भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को दमकल उपकेंद्र केलांग के प्रभारी रत्न शर्मा एवं उनकी टीम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के साथ जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित पांच मंजिला भवन की रूपरेखा और विभिन्न सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। भवन की भूतल मंजिल पर दमकल वाहनों के लिए गैराज बनाया जाएगा, जबकि दूसरी मंजिल में कार्यालय, कंट्रोल रूम, ड्यूटी रूम और स्टोर रूम की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर मेस, डाइनिंग हॉल, बैरक कक्ष और स्नानागार बनाए जाएंगे। चौथी मंजिल में 22 कर्मचारियों के रहने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बैरक कक्ष विकसित किए जाएंगे। पांचवीं मंजिल पर अधिकारियों के लिए दो कमरों का आवासीय परिसर तथा अतिथि गृह की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी गुलेरिया ने निरीक्षण के दौरान चिह्नित भूमि को भवन निर्माण के लिए उपयुक्त बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही अग्निशमन विभाग की ओर से पांच मंजिला भवन निर्माण के संबंध में लिखित प्रस्ताव प्राप्त होगा, निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कार्रवाई तत्काल शुरू कर दी जाएगी। इस आधुनिक भवन के निर्माण से केलांग क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों को बेहतर कार्य एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


00000000
जाहलमा नाला से संबंधित खबर के लिए जोड़
......
उदयपुर। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि जाहलमा नाले की अस्थायी सड़क पर बस के संचालन के लिए बीआरओ से स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सड़क बस संचालन के लिए उपयुक्त होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें