फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में कार्तिक और सुरेश अव्वल

Tue, 29 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवरी महिला भवन में जिला कराटे संघ कुल्लू की ओर से दसवीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम विनय सिंह ने दीप जला कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत संघ के प्रधान वेद प्रकाश ने टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संघ के चेयरमैन राजीव किमटा उपाध्यक्ष बंतो चौधरी आदि मौजूद रहे। संघ के प्रधान वेद प्रकाश ने कहा कि इस जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संघ के महासचिव हरीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़यिों खिलाड़ियों ने भाग लिया। 8 से 9 वर्ष के वर्ग में प्रथम स्थान पर कार्तिक ठाकुर, दूसरे पीयूष तथा तीसरे स्थान पर क्षितिज पर रहा। 10 से 11 आयु वर्ग में धुव्र प्रथम, आर्यवीर दूसरे और विजय तीसरे जबकि 12 -13 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम विशाल, शिवम दूसरे और अभिजीत तीसरे स्थान पर रहे। 14 से 15 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम हेमंत कुमार, प्रियांशु दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।

18-20 वर्ष के आय ुवर्ग में सुरेश कुमार प्रथम तिलक, सुनील दूसरे जबकि चरण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 21 वर्ष क आयुवर्ग में ईश्वर प्रथम, खीमदास दूसरे और यादव सुनीत तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यतिथि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें