फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइपें टूटीं, व्यर्थ में बह रहा पानी

Tue, 29 Dec 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में कई जगह पेयजल की पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। हैरानी की बात है कि कई जगह विभाग ने पाइपें रबड़ के साथ जोड़ रखी हैं। जहां-जहां भी रबड़ के साथ पाइपें जोड़ी गई हैं, वहां पानी की लीकेज होती रहती है। यही नहीं, कई जगह ऐसी हैं, जहां फुल प्रेशर से पानी बह रहा है। शहर में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं और दूसरी ओर आईपीएच विभाग व्यर्थ पानी को बहने से रोकने में कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएच विभाग के कार्यालय की कुछ दूरी तक कैटल मैदान में कई दिन से पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी की पाइप को रबड़ के साथ जोड़ रखा है, जिसे लावारिस पशु हिला देते हैं। इससे पानी की लीकेज होती रहती है। हैरत है कि एक सप्ताह से यहां पर पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां से होकर आईपीएच विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों का आना-जाना दिन भर लगा रहता है। इसके बावजूद पाइप को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। शहर के कई वार्डों में आईपीएच विभाग ने पानी की पाइपें को रबड़ और पॉलीथिन के साथ बांधकर रखा है।

शहरवासी विशन, सुरेश, विक्कू का कहना है कि आईपीएच विभाग को कई बार शिकायत की जाती है, लेकिन विभाग शिकायत करने के बावजूद पानी की पाइप को दुरुस्त करने में कोई कदम नहीं उठाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण कई दिनों से घरों में पानी नहीं आता है। उधर, आईपीएच विभाग के जेई अजय गुप्ता ने बताया कि उनके ध्यान में ऐसा मामला नहीं है। यदि पाइपें टूटी होंगी तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें