फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कर्म चंद बने परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष

Thu, 29 Jan 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ जिला कुल्लू इकाई का चुनाव में चुने गए पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
तीन सालों के लिए जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ने की चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की जिला इकाई के चुनाव बुधवार को सहकारी भवन समिति कुल्लू में करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
चुनाव में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें सुशील कुमार को संयोजक बनाया गया। कर्म चंद अध्यक्ष चुने गए। रविंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खूब राम और राम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर अनिल कुमार, सह सचिव पद पर शारंग और किशोर कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरधारी लाल कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह-दो और अमित कुमार सह कोषाध्यक्ष चुने गए। राकेश को संगठन मंत्री, जीत राम को सह संगठन मंत्री और मुख्य सलाहकार महेश्वर सिंह को नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को अधिक सशक्त बनाने के साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की जिला मंत्री मीरा ठाकुर, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश पराशर, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष रीना कुमारी, संगठन मंत्री मनोज कुमार सहित मंजीत बनयाल, महेंद्र कुमार और ललित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें