फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अखाड़ा बाजार में बनाया जाएगा शहीद स्मारक

Wed, 26 Jul 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में कारगिल विजय दिवस के मौके आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक शपथ ग्रहण करते हुए।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित भूतपूर्व सैनिक लीग कार्यालय में बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कारगिल युद्ध सहित अन्य युद्धों में हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों का देश की सीमाओं की रक्षा में अहम योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 वीर सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के हवलदार डोला राम ने भी कारगिल युद्ध में शहादत पाई थी।
उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं आज हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में अदम्य वीरता एवं शौर्य के लिए 4 परमवीर चक्र दिए गए थे, जिनमें से 2 परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सपूतों ने पाए।
विज्ञापन

कांगड़ा के कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत और बिलासपुर के संजय कुमार को परमवीर चक्र दिया गया। इसके अलावा 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र, 18 कीर्ति चक्र, 51 वीर चक्र, 89 शौर्य चक्र और 985 अन्य मेडल प्राप्त हुए। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, ओआईसी कर्नल देशराज, भूतपूर्व सैनिक लीग उपाध्यक्ष तारा चंद, सचिव रविंद्र, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें