फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए राजस्थान के कांवड़िये

विज्ञापन
झारखण्ड के लिए रवाना होते मनाली में रह रहे राजस्थान के लोग ।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। मनाली में कार्यरत राजस्थान के 200 से अधिक श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए। मनाली का पूरा परिवेश बम बम भोले के जयकारे से गूंजा। श्रद्धालु पहले दिल्ली पहुंचेंगे, वहां से झारखंड के सुल्तानगंज जाएंगे और गंगा जल लेकर करीब 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

राजस्थान के श्रद्धालु दीपक सिंह, किशन सिंह, चुन्नी सिंह और किशन ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा आयोजित की जाती है। सुल्तानगंज से गंगा जल भरने के बाद श्रद्धालु पैदल देवघर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा और आस्था के साथ की गई इस यात्रा से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कठिन पैदल यात्रा में भाग लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें