कुल्लू के ढालपुर मैदान में मेजर गैम प्रतियोगिता के दौरान हैडबॉल में दमखम दिखाते खिलाड़ी।-संवाद
- फोटो : 1
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई कुल्लू में दो दिवसीय जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग के 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
रविवार को ढालपुर खेल मैदान में फुटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, बास्केटबाल और हैंडबाल के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए पूरे दमखम के साथ मुकाबले खेले। बास्केटबाल के मुकाबले में रायसन और हिड़ब के बीच मैच खेला गया। इसमें हिड़ब की टीम विजेता रही।
जुब्बी और एसएसबीके ढालपुर कुल्लू के बीच हुए मुकाबले में एसएसबीके ढालपुर कुल्लू ने जीत दर्ज की। वहीं, हिड़ब और भुट्ठी के बीच हुए मुकाबले में भी हिड़ब की टीम विजेता रही। छात्रा वर्ग के बास्केटबाल मुकाबले में रायसन और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें रायसन की टीम ने जीत हासिल की।
हॉकी के छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में काईस और एसएसबीके ढालपुर कुल्लू की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में काईस ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। एसएसबीके ढालपुर कुल्लू की टीम उपविजेता रही। हैंडबाल में छात्रा वर्ग में रायसन और कुल्लू के बीच हुए मुकाबले में एसएसबीके कुल्लू की टीम विजेता रही। वहीं, दूसरा मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस और कुल्लू के बीच हुए मुकाबले में कुल्लू ने जीत दर्ज की। संवाद