फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में ज्येष्ठा ने जरी को दी मात

विज्ञापन
बजाैरा स्कूल में छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभांरभ मौके पर  भाग लेती ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। प्रतियोगिता 3 से 5 सितंबर तक चलेगी। इसमें 15 स्कूलों की करीब 180 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कविता कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रारंभिक चरण के नॉकआउट मुकाबले शुरू हुए। वॉलीबाल के पहले मुकाबले में जरी और जीएचएस ज्येष्ठा की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें ज्येष्ठा ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। कबड्डी में खलोगी ने थरास को हराकर अगले चरण में जगह बनाई। वहीं, खो-खो का मुकाबले भुंतर और बजौरा के बीच खेला गया, जिसमें बजौरा विजेता रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य चमन लाल, प्रधानाचार्य भावना सागर, सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें