फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जूडो चैंपियनशिप का कलैहली में आगाज

विज्ञापन
एलएसएस स्कूल कलैहली में रविवार को 16वीं ओपन जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में दमखम दिखाते ​खिलाड़
विज्ञापन
कुल्लू। एलएसएस स्कूल कलैहली में रविवार को 16वीं ओपन जिलास्तरीय जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले और आसपास के क्षेत्रों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। आयोजक एवं कोच रणवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें