फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी बंदरोल ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

Thu, 31 Oct 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है जो जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में प्रवेश लेना चाहते हैं। जेएनवी बंदरोल में नौवीं और 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को नौ नवंबर तक बढ़ा दिया है। पहले आवेदन तिथि 30 अक्तूबर तय की गई थी।
विज्ञापन

अब आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी नौ नवंबर तक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। गौर रहे कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश ग्रामीण और शहरी दो श्रेणियों में दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अधिक सीटें आरक्षित होती हैं।आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे नौ नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix/ और 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नौवीं कक्षा के लिए अब तक 279 आवेदन आए हुए हैं, जबकि 11वीं कक्षा के लिए 106 आवेदन मिले हैं। आवेदन की तिथि बढ़ने के बाद अब इस संख्या में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की लिखित चयन परीक्षा होगी, जिसके आधार पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें