फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 10,000 फुट की ऊंचाई पर होगा स्पोर्ट्स कार्निवल

Thu, 31 Oct 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बिलिंग में लाहौल स्पोर्ट्स कार्निवल में फुटबाल खेलने का रिहर्सल करते खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित लाहौल के बिलिंग गांव में छह नवंबर से पहली बार लाहौल स्पोर्ट्स कार्निवल होगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखरा और उनका ध्यान खेलकूद की ओर आकर्षित करना है। पहली बार आयोजित की जाने वाले लाहौल स्पोर्ट्स कार्निवल को सफल बनाने के लिए बिलिंग गांव के लोगों ने अपने खेतों को ही खेल मैदान में बना दिया है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कार्निवल के आयोजक जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध और केलांग पंचायत के प्रधान सोनम जांगपो ने बताया कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सर्दी के मौसम में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इस स्पोर्ट्स कार्निवल के लिए बिलिंग गांव के लोग खासकर स्थानीय युवा मंडल और महिला मंडलों के सहयोग से खेतों को खेल मैदान के रूप में तैयार किया है। इससे बच्चों और युवाओं को खेलकूद के प्रति आकर्षित कर रहे l
कुंगा बौद्ध ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा। साथ ही युवा वर्ग नशे के गिरफ्त में भी नहीं आएगा l छह से 10 नवंबर तक स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होने वाली फुटबाल ओपन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये होगा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वॉलीबाल ओपन प्रतियोगिता के विजेता को 42,000 रुपये और उपविजेता के लिए 21,000 रुपये का इनाम रखा गया है l तीरंदाजी ओपन प्रतियोगिता सिंगल में प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये और द्वितीय 8,000 और तृतीय पुरस्कार 6,000 रुपये है। इसी में चौथा इनाम 4,000 और पांचवां पुरस्कार 2,000 रुपये दिया जाएगा। वहीं, तीरंदाजी के टीम वर्ग में पहला पुरस्कार 21,000 रूपये, दूसरा 15,000 और तीसरा इनाम 8,000 रखा गया है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए कबड्डी और साइकिलिंग में भी आकर्षक इनाम रखे गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें