कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के हिंदी विभाग की ओर से सोमवार को हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए कई प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में जसनीत कौर ने प्रथम और रूपिंदर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लघुकथा लेखन में साक्षी ठाकुर प्रथम और सूरज द्वितीय रहे। स्वरचित कविता पाठ में जपजीत कौर प्रथम और शोभा द्वितीय रहीं। संस्मरण लेखन में साक्षी ठाकुर ने पहला और मोनिका ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सुलेख लेखन प्रतियोगिता में कोमलता प्रथम और सुदर्शना द्वितीय रहीं। नारा लेखन में रोहित ने प्रथम और मोनिका ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कोमलता प्रथम और मोनिका ठाकुर द्वितीय रहीं। कार्यक्रम में प्रो. सोम नेगी, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. अवधेश कुमार यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. शैलेश आचार्य आदि मौजूद रहे। संवाद