फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाम ने रोके नए साल का जश्न मनाने आ रहे सैलानियों के कदम

Mon, 30 Dec 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार, मणिकर्ण मार्ग के साथ, रांगड़ी से नेहरूकुंड और पलचान तक रेंगते दिखे पर्यटक वाहन
विज्ञापन

भुंतर-मणिकर्ण, हाईवे तीन पर बंजार में भी लगा रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/नग्गर। नए साल के जश्न के लिए जिले के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी बंजार, मणिकर्ण मार्ग के साथ मनाली के रांगड़ी से लेकर नेहरूकुंड और पलचान तक हजारों पर्यटक वाहन सड़कों पर रेंगते देखे गए।
ठंड में सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मनाली शहर के अंदर भी हिडिंबा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
वाहनों को पार्क करने के लिए जगह छोट़ी पड़ने से सैलानी सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर है। मनाली में सुबह से लेकर वाहन रेंगते देखे गए। ऐसे में कई पर्यटक नेहरूकुंड में बर्फ देखने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मनाली के होटल के अधिकतर होटल तीन जनवरी तक पैक हैं। बर्फ होने पर एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पर्यटक बर्फ के दीदार को भारी संख्या में सोलंग नाला पहुंच रहे हैं। अधिकतर पर्यटकों को रांगड़ी से लेकर सोलंगनाला तक जगह-जगह जाम में फंसना पड़ा। उधर, भुंतर-मणिकर्ण, हाईवे तीन पर बंजार में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की है। जगह-जगह जवानों की तैनात की गई है ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उधर बड़ागढ़ रिसॉर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर नकुल खुल्लर ने बताया कि भारी संख्या में पर्यटकों का घाटी में आने से पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें