फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 19 दिन बाद फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला जलोड़ी दर्रा

Wed, 11 Feb 2026 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। 23 जनवरी को बर्फबारी से बंद हुआ जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के खुल गया है। 19 दिन बाद हाईवे-305 के खुलने से बाह्य सराज के डेढ़ लाख लोगों को राहत मिली है। हालांकि बंजार की तरफ से बड़ानाला और आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक छोटे वाहन पहुंच रहे हैं। 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को लांघने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। परिवहन निगम भी अब बस सेव को सोझा तक शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मौसम ने साथ दिया तो दो-तीन दिन में छोटे वाहन भी दर्रा के आर-पार होंगे।
विज्ञापन

बाह्य सराज के निवासी बीएस राणा, जगदीश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, रोहित साहसी, दीवान ठाकुर, लीला प्रसाद, राजेंद्र कुमार और ओम प्रकाश ने कहा हाईवे-305 खुलने से आनी-निरमंड के साथ स्पीति, किन्नौर, शिमला व मंडी जिला के लोगों का भी आवागमन आसान हो गया है। वहीं महाशिवरात्रि से पहले हाईवे के खुलने से लोगों को घर जाने में आसानी होगी। निगम को अब कुल्लू-बागसराहन बस को अब सोझा तक शुरू कर देना चाहिए। भले ही जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गया हो लेकिन भारी भरकम किराया के चलते अभी भी पैदल सफर करते हैं। बाह्य सराज के लोगों का कहना है कि हाईवे-305 को बहाल करने के लिए सरकार को उचित मशीनरी की तैनाती करनी चाहिए, ताकि बर्फ को जल्द हटाकर हजारों लोगोंं को समय पर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि फोर बाई फोर वाहनों के लिए जलोड़ी दर्रा खुल गया है। बसों के लिए सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें