फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-न्यूली रूट पर सात माह बाद दौड़ी बस

Wed, 11 Feb 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज-न्यूली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू। -संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायतों के लिए बस सेवा सात माह बाद दोबारा शुरू हो गई है। सैंज-न्यूली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस सेवा मंगलवार से शुरू कर दी है। इससे अब छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों को अब आवाजाही में सुविधा मिलेगी। बस सैंज से सुबह 9:40 और दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान करेगी। अमर उजाला ने घाटी के दुर्गम ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्या को सात फरवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद निगम हरकत में आया है और बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि, सात माह से यातायात के लिए बस सेवा बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूल-कॉलेजों विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही थी। पिछली बरसात में जून 2025 में जीवा नाला में बादल फटने से दरमेहड़ा नामक स्थान पर सैंज-न्यूली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से बस सेवा बंद रही लेकिन अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया और फिटनेस मिलते ही निगम ने बस सेवा को बहाल कर दिया है। इस संबंध में निगम के औट बस अड्डा प्रभारी भुवनेश्वर ने कहा कि सैंज-न्यूली रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सैंज से न्यूली के लिए दिन में दो बार सुबह और दोपहर को बस संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें