पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला लाहौल-स्पीति के सदस्य रविवार को ढालपुर में बैठक के बाद। संव
कुल्लू। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला लाहौल-स्पीति की बैठक रविवार को ढालपुर में हुई। इस दौरान पुलिस पेंशनरों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी का भी गठन किया।
इस दौरान सर्वसम्मति से जगदीश चंद हंस को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुना गया। अमर नाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चरण दास को उपाध्यक्ष, नीलचंद वर्मा को महासचिव की कमान सौंपी गई। नवांग तंडूप को कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह को सचिव, राजेंद्र उपासक को मीडिया प्रचार-प्रसार, प्रेम चंद कटोच को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा रिंचेन ज्ञालसन सहायक कोषाध्यक्ष, हेमराज, रणवीर सिंह, प्रेम चंद और दोरजे राम कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश चंद हंस ने कहा कि संगठन के साथियों के साथ मिलकर पुलिस पेंशनरों की समस्याओं को सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की अगली बैठक 14 दिसंबर को होगी। संवाद