फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराहल घाटी की 386 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Wed, 19 Oct 2016 09:50 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
irrigation pattern - फोटो : irrigation pattern
विज्ञापन
जिला कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी के लिए बारी खराहल उठाऊ सिंचाई योजना का सीएम वीरभद्र सिंह ने दशहरा उत्सव के दौरान लोकार्पण किया है। इस योजना से घाटी की तनी पंचायत के हजारों किसानों और बागवानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा। इस योजना पर 8.20 करोड़ खर्च हुए हैं। लगभग एक किलोमीटर लंबी योजना का निर्माण कार्य 2008 में शुरू हुआ था। योजना के धरातल पर उतरने पर घाटी के किसानों और बागवानों खासा उत्साह दिख रहा है। किसानों का कहना है कि इसके पानी उपलब्ध होने से तमाम फसलों की गुणवता और बेहतर होगी। खराहल में सिंचाई की कोई अन्य व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की सब्जी उगाने में काफी दिक्कतें आती हैं, लेकिन अब उठाऊ सिंचाई योजना के बनने से किसानों सब्जी के साथ उम्दा किस्मों के फल को भी पैदा कर सकेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कींजा, पुईद, जयपुर, तलोगी, तत्राबंली, घराकड़, बारी, अंगुडोभी,चंचड़, चौकीडोभी, सेउगी के निचले क्षेत्रों को सिंचाई का पानी मुहैया होगा। पुईद पंचायत के पूर्व प्रधान एवं  कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उतम शर्मा, सेउगी पंचायत के पूर्व प्रधान ईश्वरी शर्मा, डिपो होल्डर के प्रधान जगदीश शर्मा, प्रदेश इंटक के सचिव जवाहर लाल, ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष साली राम, खराहल पंचायत के पूर्व प्रधान चुनी लाल शर्मा, अजीत शर्मा, पूर्ण फौजी, चुनी लाल, कुंदन लाल, खेम चंद , तेज सिंह, फतेह चंद, उपप्रधान न्योली पंचायत भूपेंद्र ठाकुर, पूर्व समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, समिति सदस्य रेणुका डोगरा आदि ने इस कार्य के लिए सीएम वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। इन्होंने कहा कि सिंचाई योजना के पानी से क्षेत्र के किसानों और बागवानों की फसल उम्दा होगी। वहीं, सब्जियों को अगाने की उम्मीदें पुख्ता हो गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें