फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 300 देवी-देवताओं को जगती के लिए भेजे निमंत्रण

Sun, 19 Oct 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक कल्याण के लिए होती है जगती : दानवेंद्र सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर में 31 अक्तूबर को जगती (देव संसद) का आयोजन हो रहा है। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि जगती का संबंध सिर्फ कुल्लू जिले से ही नहीं है, इसे मंडी सराज के भी मानते हैं।
विज्ञापन

लाहौल के भी मानते हैं। जगती लोक कल्याण के लिए की जाती है। रविवार को उन्होंने देवलुओं के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जब-जब कोई आपदा आती है, तब देवी-देवता आदेश देते हैं हमें इकट्ठा किया जाए, हम कुछ आदेश देना चाहते हैं। जगती में देवताओं के बैठने का भी नियम है। उन्होंने कहा कि जगती में देवताओं का आह्वान होता है। वर्ष 2021 में भी जगती नग्गर में हुई है। इससे पहले वर्ष 2014 में भी जगती हुई थी। इससे पहले स्की विलेज को लेकर जगती हुई थी। जगती के लिए 300 देवताओं को निमंत्रण पत्र भेज दिए हैं। लाहौल के देवताओं को भी निमंत्रण भेजे गए हैं। मंडी के स्नोर, सराज के देवताओं को भी निमंत्रण दिया है। उन्होंने नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें