पालमपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय संगोष्ठी में किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिले के मडग्रां (नामू) गांव के प्रगतिशील किसान प्रेम चंद को रोज अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान भारतीय सजावटी बागवानी सोसायटी और फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग डिवीजन, आईसीएआर-आईएआरआई, पूसा, नई दिल्ली की ओर से पालमपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में दिया गया।
आईएसओएच और आईएचबीटी की चयन-सह-खोज समिति ने सजावटी बागवानी एवं संबंधित उद्योगों के क्षेत्र में शैक्षणिक, शोध और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। इस चयन को एमएचयू के कुलपति डॉ. एसके मल्होत्रा, करनाल और अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किया गया था। संवाद