फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पटवारी के वायरल वीडियो मामले की शुरू हुई जांच

Wed, 19 Feb 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने तलब किए दोनों दोनों पक्ष, लिए जाएंगे बयान
विज्ञापन

शिकायत के बाद उपायुक्त ने दिए हैं जांच करने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर तहसील के अंतर्गत हलका पटवारी रोट-दो के अभद्र व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच शुरू हो गई है। एसडीएम सदर ने वीरवार को कुल्लू में दोनों पक्षों को तलब किया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
गौर रहे कि बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें जमीन की निशानदेही के लिए पहुंचे पटवारी ने अपना आपा खोया और सरकारी दस्तावेज और कागजात जमीन पर पटक दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जब शिकायत कर्ता ने उपायुक्त से इसकी शिकायत की तो उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उपायुक्त ने तीन दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मामला कुल्लू में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर लोगों की सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर में प्रशासन और विभाग क्या कार्रवाई करते हैं। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि दोनों पक्षों को वीरवार को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें