फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: यौन शोषण मामले की सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी के एक सरकारी विद्यालय में छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले की विभागीय जांच पूरी हो गई है। शिक्षा उपनिदेशक ने जांच का जिम्मा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कुल्लू को सौंपा था। तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए थे। शुक्रवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंप दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने पीड़ित छात्राओं, उनके अभिभावकों और विद्यालय में नियुक्त अध्यापिकाओं के बयानों को कलमबद्ध किया है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें