फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इंटक ने किया मजदूरों की समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने मजदूरों और अन्य कामगारों की समस्याओं पर मंथन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मजदूरों को संगठन के साथ जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष खूब राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश इंटक अध्यक्ष संजय शर्मा, युवा इंटक के अध्यक्ष लाल चंद भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी से राजीव रूपल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश इंटक अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बैठक में मजदूर कर्मचारी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। कहा कि इंटक की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
इस मौके पर राज्य से आए पदाधिकारियों के साथ जिला कुल्लू के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए मजदूरों के हितों के लिए काम करने पर बल दिया। पदाधिकारियों ने कहा है कि संगठन से जुडे़ पदाधिकारियों को भी इसके लिए समय निकालना पडे़गा ताकि मजदूरों की समस्याओं को दूर किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें