फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा नाला ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, बढ़ रहा है जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बढ़ती गर्मी के कारण जाहलमा नाले का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में खतरा भी बढ़ने लगा है। शनिवार रात नाले में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि बीआरओ की ओर से वैकल्पिक मार्ग में लगाए गए ह्यूम पाइप मलबे से अवरुद्ध हो गए। पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा, जिससे सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

रविवार को बीआरओ की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और नाले से मलबा हटाकर पानी की निकासी बहाल की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले में अचानक बाढ़ आती है तो इस मार्ग से गुजर रहे वाहन उसकी चपेट में आ सकते हैं।
जाहलमा नाले पर बना पुल 26 मई की रात भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। आवाजाही के लिए नाले से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इधर, क्षेत्र में सब्जी सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में 14 पंचायतों के किसानों के साथ-साथ पूरी पांगी घाटी के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जाहलमा नाले पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। लोगों को उम्मीद है कि पुल जल्द तैयार होने से आवाजाही सुचारु होगी। रविवार को त्रिलोकनाथ और उदयपुर की ओर काफी संख्या में पर्यटक आए। वापसी में जाहलमा नाले के पास चढ़ाई में गाड़ियां फंसने से नाले के पास गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें