बंजार (कुल्लू)। बंजार में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सात सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। इसके लिए उपमंडलाधिकारी बंजार के कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए 13 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार चंपा देवी ने पत्रकार वार्ता में कही।
कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र लायडा और शाक्टी में कार्यकर्ता तथा शराई, बरनागी, पेखड़ी, रोपा, खडवाली, सरची तथा सैंज में सहायिका के पद भरे जाएंगे। नौ पदों के लिए 59 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 58 आवेदन सही पाए गए हैं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर प्रेषित कर दिए गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिले, तो वे बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार के कार्यालय की ओर से जारी पावती रसीद लेकर भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01903-221732 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद