फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार मतों से जीत हासिल कर उमेश बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत विद्यार्थी छात्र संगठन का गठन कर रहे हैं। शुक्रवार को लोअर छात्र संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार होने की वजह से चुनाव करवाने पड़े। उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष सांस्कृतिक सचिव के पदों पर सर्वसम्मति से उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए उमेश ठाकुर, अंशुल ठाकुर और अमन शर्मा उम्मीदवार रहे। इस मुकाबले में चार मतों से जीत हासिल कर उमेश ठाकुर अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

लोअर छात्र संगठन में 217 विद्यार्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। इसमें उमेश ठाकुर को 89, अंशुल ठाकुर को 85 और अमन शर्मा को 43 मत प्राप्त हुए। उमेश ठाकुर को चार मतों से विजय घोषित कर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष कनव ठाकुर और राधिका ठाकुर, महासचिव विवेक ठाकुर और अंबिका ठाकुर को चुना गया। सचिव कैलाश, पवन एवं सिया, सहसचिव मोहित एवं समर, कोषाध्यक्ष सिया एवं तानिया, मीडिया समन्वयक आर्यन देव, सांस्कृतिक सचिव ईशा और संजना को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि वह छात्र संगठन की मजबूती और विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें