नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय पनारसा की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता और प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ट्रस्ट की सहायक दमित्री सुरगिन और अमर जीत आनंद ने ट्रस्ट के हेरिटेज और म्यूजियम के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्य उरसेम लता ने बताया कि पनारसा कॉलेज में कमेटी बनाई गई है। कमेटी को विद्यार्थी कुल्लू की लुप्त होते हेरिटेज के शब्द लिखकर देंगे। कमेटी इसे अपने रिकाॅर्ड में रखेगी। कुल्लू के नजदीकी महाविद्यालयों से इस संबंध में एमओयू भी किया गया है। सभी महाविद्यालय कुल्लू की लुप्त होती हेरिटेज को बचाने में मदद करेंगे। इस दौरान जम्मू की विधायक देवयानी राणा, जम्मू के एसएसपी इंद्रजीत शर्मा, महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, पुणे हेरिटेज फाउंडेशन के निदेशक भुजंग रामाराव बोबड़े विषेश अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संवाद