फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यापारियों को पीपल जातर मेले में दुकानें खाली करने के निर्देश

Wed, 14 May 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में पीपल जातर से लगी अस्थाई दुकानों को हटाने के लिए लाउड स्पीकर से सूचना देते 
विज्ञापन
कारोबारियों को 15 मई तक दिया गया है अस्थायी बाजार में दुकानें लगाने का समय
विज्ञापन

नगर परिषद ने लाउड स्पीकर के जरिये व्यापारियों को अपना सामान समेटने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले में कारोबार के लिए अस्थायी बाजार लगाया गया है। अस्थायी बाजार में कारोबार करने के लिए निर्धारित समय पूरा हो गया है।
ऐसे में नगर परिषद कुल्लू ने जातर मेले में व्यापार करने आए कारोबारियों को अस्थायी दुकानों से सामान समेटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए बुधवार शाम को नगर परिषद की ओर से जातर मेला स्थल में लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दी गई। कहा गया कि समय समाप्त हो गया है। कारोबारी जितनी जल्दी संभव हो सके, अपने सामान को समेट लें और अस्थायी दुकानों को खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय कुल्लू में हर साल 28 से 30 अप्रैल तक अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान 15 से 18 दिन तक कारोबार के लिए अस्थायी बाजार भी लगता है। इस साल भी ढालपुर के मेला, प्रदर्शनी मैदान के साथ मालरोड पर अस्थायी दुकानें सजी हैं। इनमें कारोबार के लिए कारोबारियों को 15 मई तक समय दिया गया था। ऐसे में 14 मई को नगर परिषद कुल्लू ने कारोबारियों को लाउड स्पीकर के माध्यम से याद दिलाया कि उन्हें व्यापार करने के लिए दिया गया समय समाप्त हो गया है और दुकानों को खाली करना शुरू कर दें। उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पीपल जातर मेले में व्यापारियों को कारोबार करने के लिए 15 मई तक समय दिया गया था। ऐसे में अब उन्हें दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें