फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में मशीनरी की तैनाती के निर्देश

Wed, 24 Dec 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में आगामी शीत ऋतु के दौरान संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की गई। उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों से सर्दियों के दौरान सड़क संपर्क, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा संचार व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में मशीनरी,आवश्यक उपकरणों और मानव संसाधन की पूर्व तैनाती सुनिश्चित करने पर बल दिया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की तत्परता तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को बर्फबारी से बंद होने बाली सड़कों को तुरंत बहाल करने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को कहा। जल शक्ति विभाग को सर्दियों के समय आवश्यक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड को थिरोट पावर हाउस में चल रहे कार्य को जल्द पूरा करने को कहा ताकि बर्फबारी के समय मनाली से विद्युत आपूर्ति न होने पर घाटी में बिजली की समस्या न हो। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को जिला की सभी पंचायतों में इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर बनाने सहित इनमें से 10 केंद्रों को रिलिफ शेल्टर के रूप में घोषित करने के लिए कहा। बैठक में सीमा सड़क संगठन, जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें