फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में संक्रमित मामले 50 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों में संक्रमित मामले 50 के पार
विज्ञापन

कुल्लू में कोरोना नियमों का पालन न करने से दोबारा बढ़ने लगा संक्रमितों का आंकड़ा
बाजारों और सार्वजनिक परिवहन में भी मास्क का नहीं कर रहे इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। महज दो दिनों के भीतर ही कुल्लू में संक्रमण के नए मामले 50 के पार हो गए हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के चलते घाटी में संक्रमण फैलने का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और नियमों का पालन न होने से मामले बढ़ने लगे हैं। जिले में करीब तीन सप्ताह बाद दो दिन में इतने मामले आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। पिछले वीरवार को एक साथ संक्रमण के 33 मामले सामने आए थे। इसके बाद शुक्रवार को भी 18 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके चलते महज दो दिनों में कुल्लू में कोरोना के कुल 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में पिछले दो माह से संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखने को मिली थी। लेकिन विगत वीरवार से मामलों में दोबारा इजाफा हुआ है। मामले कम होते ही लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी थी। बाजारों और सार्वजनिक परिवहन में लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। इन दिनों घाटी में पौधरोपण अभियान चल रहा है। लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम में शामिल लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। आयोजनों और कार्यक्रमों में भी कोरोना नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। उसका नतीजा है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि संक्रमण के मामलों का बढ़ाना चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से संक्रमण के प्रति एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें