नगर अंतरराष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट में रौरिक पैक्ट की स्थापना के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य मे
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में रौरिक पैक्ट की स्थापना के 90वें वर्ष में भारत-रूस रौरिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम में डॉ. कर्णजीत सिंह और नरेंद्र बाली मुख्यातिथि, रूस से इरीना एरहिपोवा विशेष अतिथि थीं।
कार्यक्रम में सबसे पहले ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। इसमें भारत का ध्वज मुख्यातिथि डॉ. कर्णजीत सिंह और रशिया का ध्वज सांस्कृतिक दल की राजदूत और बैनर ऑफ पीस का ध्वज भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा और रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने फहराया।
प्रदर्शनी कक्ष में कलाकार हिना की चंबा रुमाल और कलाकार वर्षा कड़ाकोटी की हिमाचल की प्रकृति और ऐतिहासिक इमारतों पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। दूसरी प्रदर्शनी रशियन चित्रकार लोला लोनली की रही। रशियन चित्रकार ने हिमाचल की संस्कृति पर प्रदर्शनी लगाई है। मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दो देशों के मध्य स्थापित संबंधों को मजबूत बनाते हैं। संवाद