फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बाद हिमखंड खिसकने का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में हालिया बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने से मनाली-लेह मार्ग समेत पीर पंजाल की चोटी से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मार्च और अप्रैल में हुई ताजा बर्फबारी के चलते पहाड़ी ढलानों पर बर्फ की परत अस्थिर हो गई है। इससे किसी भी समय हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले अटल टनल राेहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल की चोटियों से अचानक हिमखंड गिरने की घटना सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह संभावित खतरे का संकेत माना जा रहा है। मनाली से केलांग के बीच फिलहाल केवल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही ही संभव हो पा रही है। ताजा बर्फबारी के बाद शिंकुला दर्रा एक बार फिर बंद हो गया है। सीमा सड़क संगठन ने पिछले दिनों ही इसे बहाल किया था।
बीआरओ ने ग्रांफू-काजा सड़क की बहाली का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। मौसम साफ होने के साथ ही हिमखंड गिरने के खतरे से कार्य प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा है कि मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें