फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आयकर विभाग, सेना, रेलवे और नौसेना की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
दशहरा उत्सव पर राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इंडियन आर्मी, आयकर विभाग, इंडियन रेलवे और इंडियन नेवी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पहला मुकाबला इंडियन आर्मी और इंडियन रेलवे के बीच हुआ। इसमें इंडियन आर्मी ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में आयकर विभाग की टीम ने हरियाणा को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में इंडियन रेलवे ने केआईसी को 2-1 से मात दी। इसके बाद इंडियन नेवी ने हरियाणा के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। देर शाम तक चले अंतिम मुकाबले में आयकर विभाग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
नशामुक्त हिमाचल की थीम पर आयोजित दशहरा उत्सव में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं भी करवाई जा रही हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें