फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिस्पा में 10 लाख से बने आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

Mon, 05 May 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अनुराधा ने जिस्पा, दारचा और सुमदो में किया जनसंपर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा इन दिनों लाहौल घाटी के दौरे पर हैं। वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुन रही हैं।
सोमवार को विधायक ने जिस्पा में 10 लाख रुपये से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इसमें एक हाॅल के साथ, एक स्टोर रूम, एक किचन और अलग से एक शौचालय की व्यवस्था है। आंगनबाड़ी भवन में जिस्पा के नौनिहालों के साथ बीआरओ सहित अन्य मजदूरों के नौनिहाल व उनकी माताएं इस केंद्र का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए पूरक पोषक, स्वास्थ्य और पोषण शिक्षा, प्री-स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक समर्थन सहायता और परामर्श के अलावा कुछ आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं को आय के अवसर भी देते हैं। विधायक गेमूर, जिस्पा, दारचा और सुमदो में विभागीय अधिकारियों से भी मिलीं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस बीच दारचा पंचायत प्रधान अशोक कुमार, जिप सदस्य दोरजे लारजे, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें