शिक्षा-जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए टीओटी कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
...
राजनीति-राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर में पूर्वाह्न 11:30 बजे पहुंचेगे।
...
आस्था-पतलीकूहल में माता काली दुर्गा मेले के तीसरे दिन देव-परंपरा का निर्वहन हारियान आराध्य देवी-देवताओं के साथ मिलकर अपराह्न 2:30 बजे से करेंगे।
....
खेल-जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच ढालपुर मैदान में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
...
काम की बात
बिजली बाधित - विद्युत उपमंडल-एक के 33/11 केवी सब-स्टेशन कुल्लू के ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य 29 मार्च को किया जाएगा। ऐसे में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक गांधी नगर, लगवैली, खराहल, सेउबाग, बबेली, कोलीबेहड़, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, पीज तथा पाहनाला आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। -गौरी शंकर
...
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. अनु, अपराह्न 03:30 बजे से डॉ. नितेश और शाम 09:30 बजे से डॉ. शानू महाजन सेवाएं देंगी।