फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलगा में जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती जल-विद्युत परियोजना चरण-दो ने शनिवार को पुलगा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान पारस अस्पताल पंचकुला के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन

शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग और स्त्री रोग (गायनी) विशेषज्ञों ने 100 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया। इसके अलावा, ग्रामीणों के रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच भी मौके पर की गई।
परियोजना के महाप्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि सीएसआर योजना के तहत पार्वती जल-विद्युत परियोजना समय-समय पर स्वास्थ्य और जागरूकता शिविरों का आयोजन करती रहती है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलगा बांध साइट पर ग्राम पंचायत बरशैणी के 100 से अधिक ग्रामीणों का उपचार किया गया, जिसमें पारस अस्पताल पंचकुला के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें