फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिटी में आज

Wed, 15 Oct 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्फ्लुएंसर मीट : पर्यटन नगरी मनाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से इन्फ्लुएंसर मीट होगी। इन्फ्लुएंसर सोलंगनाला, अटल टनल, रोहतांग दर्रा और राफ्टिंग स्थलों में जाकर वहां की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे।
विज्ञापन


विज्ञान मेला : हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से प्रांत स्तरीय गणित विज्ञान मेला बाशिंग में पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होगा।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता: सैंज में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोकनृत्य पर विद्यार्थी पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रस्तुतियां देंगे।

दौरा : बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी बंजार विधानसभा में आपदा प्रभावित क्षेत्र का अपराह्न 12:00 बजे दौरा करेंगे। इस दौरान प्रभावितों की समस्याएं सुनेंगे।

काम की बात
बिजली बंद... 11 केवी दियार फीडर में जरूरी रखरखाव के चलते कहुधार, बगीचा, भाटग्रां, रूआडु, जरड़, त्रैहण और आसपास के इलाकों में पूर्वाह्न 10.00 से सायं 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनवे रहेगा ट्रैफिक... ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट के चलते ढालपुर चौक से कॉलेज चौक, कॉलेज चौक से लेकर भुट्टी चौक तक ट्रैफिक वन वे रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें