आस्था : दो दिवसीय हलैणी मेले के लिए देवता बिजली महादेव लाव-लश्कर के साथ अपराह्न 5:00 बजे हलैणी पहुंचेंगे। देवता का फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा।
दौरा : केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनू ठाकुर बंजार उपमंडल के गुशैणी और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पूर्वाह्न 9:30 बजे निरीक्षण करेंगे। वह आपदा प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे।
प्रदर्शन : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी इकाई अपराह्न 12:30 बजे प्रदर्शन करेगी। प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा
समस्याएं : लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा पूर्वाह्न 10:00 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। किसानों की नगदी फसलों को हुए नुकसान का भी जायजा लेंगी।
काम की बात
बसों की आवाजाही... कुल्लू-बिजली महादेव सड़क में बसों की आवाजाही शराउगी मोड़ तक होगी। शराउगी मोड़ से आगे सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बसें और बड़े वाहनों के लिए सड़क बहाल नहीं हो सकी है।
ट्रैफिक ... कुल्लू-मंडी एनएच-तीन और कंढी-कटोला वाया बजौरा सड़क में ट्रैफिक दो घंटे कुल्लू की तरफ से मंडी के लिए और दो घंटे मंडी से कुल्लू की तरफ के लिए छोड़ा जाएगा।