फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाक्टी गांव में मकान के साथ देवता का सामान भी जला

विज्ञापन
सैंज घाटी के अतिदुर्गम गांव में लगी आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के शाक्टी गांव में एक घर जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ा है, इस कारण दमकल विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पाई। घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे पेश आई। आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना के दौरान गांव में महिलाएं ही मौजूद थीं। पुरुष काम के सिलसिले में बाहर थे। जब घटना का पता चला तो लोग गांव की ओर भागे लेकिन तब तक आग प्रचंड हो चुकी थी, उस पर काबू पान मुश्किल था।
विज्ञापन

प्रभावित घर में परिवार के साथ देवता राई नाग भी स्थापित थे। देवता का सामान भी आग में जल गया है। आग बुझने के बाद देवता का मोहरा बरामद कर लिया है। स्थानीय वार्ड सदस्य लता देवी ने बताया कि घटना में घर पूरी तरह से राख हो गया है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है। प्रशासनिक दल के मौके पर पहुंचने पर आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। घर के भीतर रखे सामान को निकालने का समय तक नहीं मिला लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उधर, उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नुकसान का आकलन करने के लिए टीम रवाना की है। यह टीम करीब 6 से 7 घंटे का पैदल सफर कर घटनास्थल पर पहुंचेगी। उसके बाद नुकसान का आकलन करने के बाद नुकसान का पता चल पाएगा। उसके बाद प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की जाएगी।
.........
सड़क न होने से परेशानी
शाक्टी गांव सड़क से बीस किलोमीटर दूर है जिस कारण यहां दमकल विभाग की टीम का पहुंच पाना असंभव था। क्षेत्र के लोगों को भी यह लंबा सफर पैदल तय करना पड़ता है। रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर ढोकर गांव तक पहुंचाना पड़ता है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है, ऐसे में सूचनाएं देने में भी ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें