फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पार कर सकेंगे रोहतांग दर्रा

Mon, 12 Dec 2016 10:16 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा कर रहा पर्यटकों के आने का इंतजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समुद्रतल से 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे में हाल ही में हुई हल्की बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने रोहतांग दर्रे से वाहनों की आवाजाही को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। लोग अब रोहतांग दर्रे को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ही पार कर सकेंगे। इसके उपरांत वाहनों को रोहतांग पार करने की अनुमति नहीं होगी। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में लोग नहीं फंसे इसके लिए लाहौल स्पीति प्रशासन ने इस प्रकार के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद वाहनों रोहतांग दर्रा लांघने के लिए कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियों में अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन


लांकि आपात परिस्थितियों में परमिशन लेने के बाद किसी वाहन को जाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इस बीच बचाव दल के जवान मदद के लिए उनके साथ ही रोहतांग के लिए निकलेंगे। सोमवार को लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। अब भारी बर्फबारी होने की सूरत में लाहौल घाटी शेष विश्व से कट जाएगी। हालांकि अभी रोहतांग में छोटे वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी है। वहीं इस संबंध में कोकसर बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह ने कहा कि अभी दर्रे में यातायात सामान्य है। उन्होंने रोहतांग दर्रा लांघने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोकसर और मढ़ी बचाव चौकी में अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। ताकि बचाव दल के जवान मदद के लिए जल्द पहुंच सके। इस संबंध में एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा ने कहा कि मौसम व रोहतांग के हालातों को केंद्रित करते हुए रोहतांग लांघने का समय तय किया गया है। जिससे लोग रोहतांग में किसी तरह की विपरीत परिस्थितियों में न फंसे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें