अंशदायी पेंशन योजना कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान महासंघ के दिवंगत प्रवक्ता स्वर्गीय रामाशीष की याद में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। बैठक मंगलवार को शमशी में राज्य सचिव भरत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए कर्मचारियों के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।
प्रदेश संगठन सचिव जगरन्नाथ ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग करना कर्मचारियों का हक है। राज्य सचिव भरत शर्मा ने कहा कि पिछले राज्य अधिवेशन में लिए गए निर्णय मुताबिक पूरे हिमाचल के 55 विधायकों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। न्यू पेंशन स्कीम बिल्कुल भी कर्मचारियों के लिए हितकर नहीं है। नार्थ जोन महासचिव नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में जनवरी में नार्थ जोन की बैठक होने जा रही है। जिसमें हिमाचल का प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा। महासंघ ने उत्त प्रदेश में हुए लाठी चार्ज की जांच और दोषियों को तुरंत निलंबित करने की मांग की। इस दौरान शशिकांत, राजेंद्र, पविंद्र, रेखा, ब्रिज लाल, कर्म सिंह, योगराज, चमन कुमार, किशन, रोशनी, बिहारी लाल, रीना, विनोद और आशा आदि मौजूद रहे।