फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर स्कूल का पुराना भवन राख

Sat, 26 Mar 2016 10:02 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
बालीचौकी के समीप मंडी-कुल्लू की सीमा पर हाईस्कूल मंगलौर के भवन में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की मंगलौर पंचायत में शनिवार को मंगलौर स्कूल का पुराना भवन आग की चपेट में आ गया। दावा किया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना से करीब नौ लाख की संपत्ति राख हो गई है और करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। आग इतनी भयानक थी कि स्कूल की लाइब्रेरी, साइंस लैब, स्टोर रूम और क्लास रूम में रखा सारा सामान जल कर स्वाह हो गया। आगजनी की घटना सुबह 9:30 बजे हुई, जब तक फायर विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पा लेते लाखों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


हालांकि आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने भी काफी प्रयास किया। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक इस भवन में न तो बिजली की तारें हैं और न ही स्कूल की रसोई आदि यहां चलाई जा रही है। ऐसे में इस भवन में आग कैसे लगी? इस बात पर सब हैरान हैं। वहीं आगजनी में स्कूल का सारा रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया है। जिला फायर अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि मंगलौर स्कूल में लगी आग से पुराना भवन जो लकड़ी का था जलकर राख हो गया।

आग से 9 लाख की संपत्ति नष्ट हुई जबकि 20 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आग की सूचना मिलते ही आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने प्रशासन को घटना के जांच के आदेश भी दिए और कहा कि जल्द इस भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान मंगलौर पंचायत प्रधान बीना भारती, एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार और जिप सदस्य सुरेंद्र शौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें