फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था का नहीं दिखा असर

विज्ञापन
जागरूकता अभियान----कोरोना के ओमीक्रोंन वैरिएंट को लेकर आम जनता और विशेषकर दुकानदारों और होटल संचा - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में जिला प्रशासन की नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था का असर नहीं दिखाई दिया। दुकानों में बिना मास्क ही ग्राहकों को सामान दिया गया। इसमें व्यापारी वर्ग भी लापरवाह दिखाई दिए। कोरोना और इसके नए वैरिएंट का खौफ दुकानदारों और ग्राहकों में नहीं दिखा। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। जिससे संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दुकानों में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव को लेकर कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। शहर में कई लोग बिना मास्क ही घूम रहे हैं। जिस पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं दुकानें शहरों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर बंद नहीं हुईं। जिला प्रशासन ने दवाइयों की दुकानों को छोड़ कर अन्य दुकानों के बंद होने का समय शाम 6:30 बजे तक निर्धारित किया है। हालांकि कुछ जगह पर दुकानें समय पर बंद हुई हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखकर सरकार ने सभी जिलों में कुछ बंदिशें लगाने के आदेश सभी उपायुक्तों को दिए थे। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने कुल्लू जिले में बंदिशे लगाई थी, जिसका दुकानदारों और लोगों ने पालन नहीं किया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि कोरोना नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
---
नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई: डीसी
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देेखते हुए प्रशासन ने शहर में नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था लागू की है। अगर कोई व्यापारी और ग्राहक नियमों का उल्लंघन करता पाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें