फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कटराईं, जाणा में विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग ने आयोजित किए कार्यक्रम, रायसन में भी करवाए योग आसन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर आयुष विभाग कुल्लू विभिन्न स्कूलों एवं प्रतिष्ठानों में जाकर योग गतिविधियां करवा रहा है। बुधवार को आयुष विभाग के उपमंडल कटराईं ने गांवों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें योग प्रशिक्षकों ने स्कूली बच्चों को योग करवाया। साथ ही योग की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नताशा ठाकुर ने बताया कि विभाग ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं, जाणा और रायसन में योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें डॉ. सुषमा तथा डॉ. दिव्या की उपस्थिति में योग गाइड आराधना तथा शीतल ने योग अभ्यास करवाया। लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को योग के लाभ भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नताशा ठाकुर ने बताया कि अगले 15 दिनों तक उपमंडल के विभिन्न स्कूलों तथा प्रतिष्ठानों में भी प्रतिदिन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में बहुत ही आश्चर्यजनक तथा सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें