क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को अल्ट्रसाउंड के लिए मिल रही दो महीने बाद की तारीख
एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से आ रही समस्या, जिले के अन्य अस्पतालों में भी नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही तारीखों के जाल में मरीज उलझ कर रह गए हैं। हालत यह है कि मरीजों को दो महीने बाद की तारीख मिल रही है। इलाज के लिए जरूरी अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही तारीख की वजह एक ही रेडियोलॉजिस्ट का होना है। अस्पताल में करीब 200 मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है लेकिन दिन में 50-60 अल्ट्रासाउंड ही हो पाते हैं। ऐसे में उन्हें फिर तारीख ही दी जाती है।
अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों में करीब 1500 से 2000 रुपये के बीच खर्च करने पड़ रहे हैं। सिविल अस्पताल बंजार और सिविल अस्पताल मनाली में भी रेडियोलाॅजिस्ट नहीं है। यहां से भी मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए कुल्लू आते हैं। एक तो उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है दूसरी उन्हें भी तारीख ही मिलती है। यही हाल सीएचसी जरी का है, यहां पर भी रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीज कुल्लू अस्पताल का रुख कर रहे हैं।
कुल्लू अस्पताल में उपचार करवाने आई महिला तेजी देवी, ममता ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में एक अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट को तैनात किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
...
आधा किलोमीटर के दायरे में छह निजी अस्पताल
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के आधा किलोमीटर दायरे में छह निजी अस्पताल चल रहे हैं। इनमें कुछ बड़े अस्पताल भी हैं, जहां पर जाकर लोग अल्ट्रासाउंड करवा रहे हैं।
...
एक रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड कर रहा है। अल्ट्रासाउंड करवाने वालों की संख्या अधिक है। जब मनाली, बंजार में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को मिलेगी तो कुल्लू अस्पताल पर बोझ कम होगा। लोगों को भी राहत मिलेगी।
-डॉ. नरेश, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
000
...