फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार महाविद्यालय में होगी इग्नू की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में इग्नू का परीक्षा केंद्र दोबारा खोल दिया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही सत्रांत परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। प्रो. रामानंद को इग्नू अध्ययन केंद्र 1148 में सहायक समन्वयक आधिकारिक तौर पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से केंद्र की प्रशासनिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को सहायता सेवाओं में और सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहायक समन्वयक प्रो. रामानंद ने कहा कि आगामी जून सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। असाइनमेंट जमा करने की तिथि भी 30 मार्च ही है। परीक्षा में बैठने की पात्रता के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य है। विद्यार्थी असाइनमेंट अपने अध्ययन केंद्र पर भौतिक रूप या दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें