फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को दी राहत : कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश की जनता के लिए राहत का कवच बताया है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक संकट के बीच आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं, वहीं, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को महंगाई का दंश झेलने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

कपूर ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कीमतें 120 डालर प्रति बैरल के पार जाने की स्थिति में हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती कर इसे मात्र 3 रुपये कर दिया है। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश की आम जनता, किसानों, बागवानों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और मध्य वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। वहीं राज्य सरकार वेट संशोधन विधेयक 2026 के माध्यम से पेट्रोल और डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर का नया सेस लगाने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत को पूरी तरह बेअसर करने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें