कुल्लू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सैंज में आईटीआई पास युवाओं के लिए 29 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनी की ओर से तीन वर्ष के अनुबंध के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक मोटर वाहन, ट्रैक्टर मेकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, पेंटर जनरल, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक और टूल एंड डाई मेकर में आईटीआई पास युवा भाग ले सकेंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दसवीं कक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ दसवीं और आईटीआई पास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
संस्थान के समूह अनुदेशक एवं प्लेसमेंट अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 28,300 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ वार्षिक वैधानिक बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप के लिए 21,200 रुपये मिलेंगे।