फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ट्रैकिंग सिस्टम से सैकड़ों मरीजों का हो रहा उपचार

विज्ञापन
कुल्लू में मरीजों के लिए शुरू हुई फास्ट टैगिंग सुविधा का लाभ लेते मरीज। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के बड़े अस्पतालों में मरीजों को फास्ट ट्रैकिंग की सुविधा मिल रही है। मरीजों को पंजीकरण और ओपीडी की लंबी लाइनों से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन

फास्ट ट्रैकिंग से क्षय रोग के लक्षणों वाले सैकड़ों मरीजों का रोजाना उपचार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षय रोग पर नियंत्रण पाना है। फास्ट ट्रैकिंग के जरिये स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत नागरिक अस्पताल मनाली, तेगूबेहड़, बंजार में क्षय रोगियों की पहचान कर रहा है। बता दें कि प्रदेश के बड़े अस्पतालों की तर्ज पर जिले के अस्पतालों में भी फास्ट ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 18 अप्रैल 2022 को यह सेवा शुरू की गई थी, इसके बाद सभी नागरिक अस्पतालों में इसे आरंभ किया गया।
गौरतलब है कि इससे क्षय रोगियों की पहचान आसानी से हो रही है। मरीजों को पंजीकरण तथा ओपीडी में उपचार के लिए भी लंबी लाइनों में नहीं रहना पड़ रहा है। क्षय रोग के लक्षणों वाले मरीजों के लिए फास्ट ट्रैकिंग कार्ड पंजीकरण (पर्ची) काउंटर पर उपलब्ध है। कार्ड प्राप्त कर मरीज सीधे ओपीडी में उपचार करवा सकते हैं। जिले के हर बड़े अस्पताल में क्षय रोग की पहचान के लिए अलग व्यवस्था होने का फायदा मरीजों को मिल रहा है। इसके लिए सभी नागरिक अस्पतालों में पंजीकरण काउंटर पर अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत नागरिक अस्पतालों में फास्ट ट्रैकिंग की व्यवस्था लागू की गई है। इसके चलते क्षय रोग पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें