फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता लक्ष्मी नारायण का हूम पर्व, रैला के लोगों ने मांगी सुख-समृद्धि

Tue, 17 Sep 2024 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रैला हूम के दौरान देवता लक्ष्मी नारायण व कारकून
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। रैला में सोमवार रात देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में हूम पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण की पूजा की गई, जिसमें सभी कारकून और हारियान विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान, भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा के बाद सभी कारकूनों ने अनंत धागा धारण किया, जो रक्षा का प्रतीक है। इसके पश्चात, लक्ष्मी नारायण जलती मशालों के साथ मेला मैदान की ओर प्रस्थान किए।
मेला मैदान में देवता के गूरों ने जलते अंगारों पर देवखेल किया और देव नियमों का पालन किया। इस अवसर पर कुल्लवी नाटी का आयोजन भी हुआ। लक्ष्मी नारायण देव कमेटी के प्रधान लुदर चंद नेगी ने बताया कि इस पर्व के दिन व्रत करने वालों की देवता मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें